लश्कर का कमांडर उमर मुश्‍ताक खांडे घिर गया, कल रात से मुठभेड़ जारी

केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में पंपोर के द्रंगबल क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कल रात से मुठभेड़ जारी है।

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि इस मुठभेड में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उमर मुश्‍ताक खांडे घिर गया है, जो श्रीनगर के बागात इलाके में दो पुलिसकर्मियों की हत्‍या सहित अन्‍य आपराधिक घटनाओं में शामिल था।

इससे पहले, कल पुलवामा जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए।

Related posts

Leave a Comment