रेलवे ने वित्त वर्ष 2022-23 में 31 जनवरी तक 785 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव और 4,175 LHB कोचों का रिकॉर्ड उत्पादन किया

रेलवे ने वित्त वर्ष 2022-23 में 31 जनवरी तक 785 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव और 4,175 LHB कोचों का रिकॉर्ड उत्पादन किया

भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयां 2022-23 में रिकॉर्ड उत्पादन अर्जित करने के लिए फास्ट ट्रैक पर हैं। भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयों अर्थात चित्तरंजन में चित्तरंजन लोकोमोटिव वक्र्स (सीएलडब्ल्यू), वाराणसी में बनारस लोकोमोटिव वक्र्स (बीएलडब्ल्यू), पटियाला में पटियाला लोकोमोटिव वक्र्स (पीएलडब्ल्यू) ने वित्त वर्ष 2022-23 की 31 जनवरी तक 785 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का उत्पादन किया है।

2022-23 ( जनवरी 2023 तक) में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का वास्तविक उत्पादन

चित्तरंजन लोकोमोटिव वक्र्स (सीएलडब्ल्यू) 
344

बनारस लोकोमोटिव वक्र्स (बीएलडब्ल्यू) 
286

पटियाला लोकोमोटिव वक्र्स (पीएलडब्ल्यू) 
155

कुल 
785

भारतीय रेल की कोच उत्पादन इकाइयां सुविधाजनक और त्वरित गतिशीलता सुनिश्चित करने के लिए वित्त वर्ष 2022-23 में 31 जनवरी तक 4,175 एलएचबी कोचों का विनिर्माण करके एलएचबी कोच उत्पादन में तेजी लाई है।

2022-23 (जनवरी 2023 तक) में एलएचबी कोचों का वास्तविक उत्पादन

रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) 
1221

इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) 
1891

मॉडर्न कोच फैक्टरी (एमसीएफ) 
1063

कुल 
4175

Related posts

Leave a Comment