रेलवे त्‍यौहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 115 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

रेलवे त्‍यौहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 115 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

रेलवे त्‍यौहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 115 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा। दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय 61 विशेष रेलगाड़ियां चल रही हैं। दिवाली और छठ के दौरान जल्द ही 55 और रेलगाड़ियां चलाई जायेंगी। उन्होंने कहा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 47 और आनंद विहार स्टेशन पर 45 अतिरिक्त बुकिंग काउंटर स्थापित किए जाएंगे। सुखविंदर सिंह ने कहा कि यात्रियों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए महत्वपूर्ण स्टेशनों पर मे आई हेल्प यू बूथ चालू रहेंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे यह सुनिश्चित करेगा कि अंतिम समय में प्लेटफॉर्म में कोई बदलाव न हो। सुखविंदर सिंह ने कहा कि अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर एक हजार तीन सौ रेलवे सुरक्षा बल तैनात किये जायेंगे।

Related posts

Leave a Comment