रूस में मॉस्को के पास एक कॉन्सर्ट हॉल में बंदूकधारियों की गोलीबारी में 60 से अधिक लोग मारे गए और 145 से अधिक घायल हो गए। इस्लामिक स्टेट गुट आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हालाँकि गुट ने दावे के समर्थन में सबूत नहीं दिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुख की इस घड़ी में रूस की सरकार और लोगों के साथ से खड़ा है।
