रूस में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड संख्‍या में एक हजार 75 लोगों की कोविड से मौत

रूस में आज कोविड महामारी से एक हजार 75 लोगों की मौत हो गई। पूरे देश में कार्य स्थल बंद करने और राजधानी मॉस्को में लॉकडाउन लगाने की तैयारी की जा रही है। रूस में आज लगातार पांचवे दिन साढ़े 37 हजार से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। विश्व के पहले कोविड रोधी वैक्सीनों में एक विकसित करने के बावजूद रूस केवल एक तिहाई आबादी का ही टीकाकरण कर सका है, जो यूरोप में सबसे नीची दरों में एक है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नवंबर के पहले सप्ताह में राष्ट्रव्यापी कार्यस्थल बंदी की पहले ही मंजूरी दे चुके हैं। मॉस्को में इस महीने की 28 तारीख से फिर आंशिक लॉकडाउन लगाया जायेगा। इस दौरान केवल दवा और सुपर मार्केट जैसी आवश्यक वस्तुओं की दुकाने ही खुली रहेंगी।

Related posts

Leave a Comment