रूस ने पूर्वी यूक्रेन मोर्चे पर अपने सैनिकों के पीछे हटने की खबरों का खंडन किया

रूस के रक्षा मंत्रालय ने इन खबरों का खंडन किया है कि पूर्वी यूक्रेन मोर्चे पर रूसी सैनिक पीछे हट रहे हैं। खबरों में कहा गया था कि रूस की तरफ से युद्ध लड रहे वैगनर मर्सनरी समूह के प्रमुख येवगेनी प्री गो झिन ने आरोप लगाया है कि नियमित रूसी सेना वखमुट के आसपास से पीछे हट रही है।

इससे पहले यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने कहा था कि अभी जवाबी कार्रवाई शुरू करना जल्‍दबाजी होगी। उनकी सेना को हमला करने से पहले अधिक हथियारों की जरूरत होगी।

Related posts

Leave a Comment