शियाई शेयर बाजार आज शुरूआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई और अमेरिका द्वारा रूस पर कई प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद कल विश्व के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी। आज जापान का निक्केई शून्य दशमलव नौ-पांच प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी एक दशमलव छह प्रतिशत और सिडनी का संवेदी सूचकांक शून्य दशमलव तीन प्रतिशत की वृद्धि के साथ खुले। बम्बई शेयर बाजार का सूचकांक अब से कुछ देर पहले एक हजार चार सौ 33 अंकों के उछाल के साथ 55 हजार 959 पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 435 अंक की वृद्धि के साथ 16 हजार 687 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतें भी आज कुछ कम हुई। कल कच्चे तेल के भाव एक सौ डॉलर के पार पहुंच गये थे।
Related posts
-
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे शरीर... -
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट... -
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...