राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्‍तर प्रदेश की पांच दिन की यात्रा पर आज कानपुर पहुंचेंगे

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्‍तर प्रदेश की पांच दिन की यात्रा पर आज कानपुर पहुंचेंगे

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्‍तर प्रदेश की पांच दिन की यात्रा पर आज कानपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे अपने जन्‍म स्‍थान कानपुर देहात जिले में परौंख जाएंगे। राष्ट्रपति कोविंद अपनी जन्‍मस्‍थली पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राष्‍ट्रपति की यह यात्रा इस मायने में विशेष है कि लंबे समय के बाद भारत के राष्‍ट्रपति रेल मार्ग से अपने गंतव्‍य स्‍थान की यात्रा करेंगे।

राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद पहली बार रामनाथ कोविंद अपने गांव परौंख आ रहे हैं। वहा उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद यह पहली ट्रेन यात्रा भी होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज दोपहर बाद दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से विशेष रेलगाड़ी में सवार होकर कानपुर के लिए रवाना होंगे। विशेष रेलगाड़ी कानपुर देहात के दो स्टेशनों, झिंझक और रूरा पर थोड़ी देर के लिए रुकेगी जहां राष्ट्रपति अपने स्कूली दिनों के दोस्तों मित्रों और सामाजिक जीवन के साथियों के साथ संक्षिप्त मुलाकात करेंगे। दोनों ही स्थान कानपुर देहात में पडने वाले राष्ट्रपति के गांव परौँख के बेहद करीब है जहां पर अगले रविवार को दो प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति 28 जून को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से इसी ट्रेन के जरिए राजधानी लखनऊ की अपनी 2 दिन की यात्रा पर रवाना होंगे और उसके बाद 29 तारीख को विशेष विमान से वापस दिल्ली लौट आएंगे।

Related posts

Leave a Comment