महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के परिणाम 15 जुलाई को घोषित होने की संभावना

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के परिणाम 15 जुलाई को घोषित होने की संभावना है। इसके बाद राज्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त जूनियर कॉलेजों में प्रवेश के लिए बोर्ड द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा-सीईटी आयोजित की जाएगी। राज्य के शिक्षा विभाग ने एक प्रस्ताव जारी कर कहा कि जूनियर कॉलेज के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सीईटी परीक्षा के जरिए समरूपता और तुलनीयता बनाए रखना तथा सभी बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए निष्पक्षता सुनिश्चित करना है। लेकिन सरकार द्वारा जारी प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि सीईटी में भाग लेना पूरी तरह वैकल्पिक है।

सीईटी राज्य बोर्ड के 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। यह 100 अंको का एमसीक्‍यू फॉर्मेट में दो घंटे का ऑफलाइन एग्‍जाम होगा I 100 अंकों में अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान से जुड़े समान अंको के प्रश्न होंगेI जीआर ने कहा कि हालांकि सीईटी पूरी तरह से वैकल्पिक है, लेकिन सीईटी देने वाले छात्रों को उनके सीईटी स्कोर के आधार पर जूनियर कॉलेज मैं दाखिला में प्राथमिकता मिलेगी। उनके प्रवेश के बाद, अन्य छात्रों को दसवीं कक्षा में आंतरिक मूल्यांकन के अनुसार उनके मूल्यांकन के आधार पर जूनियर कॉलेज में प्रवेश के लिए विचार किया जाएगा। जीआर ने सूचित किया कि राज्‍य व बोर्ड के छात्रों को कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा, क्योंकि वे पहले से ही रद्द एसएससी बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान कर चुके हैं। हालांकि, अन्य बोर्ड के छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। रिजेल्‍यूशन ने स्पष्ट किया कि सभी छात्रों के लिए एफवाईजेसी में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं और यह जानकारी दी की पिछले साल, प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 32 प्रतिशत सीटें रिक्त थीं।

Related posts

Leave a Comment