राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन और दुहाई डिपो आरआरटीएस स्टेशन पर आज सोलर पॉवर प्लांटों का उद्घाटन हुआ। एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा एनसीआरटीसी ने कहा कि साहिबाबाद स्टेशन पर स्थापित सोलर पॉवर प्लांट में लगभग 1600 सौर पैनल लगे है जिनकी कुल क्षमता 729 किलोवाट है। इस प्लांट से प्रतिवर्ष करीब 10 लाख यूनिट बिजली उत्पन्न होने की आशा है।
उन्होंने कहा कि इस उद्घाटन के साथ, साहिबाबाद स्टेशन ने एक ग्रीन स्टेशन होने के साथ ही कार्बन नेगेटिव होने की उपलब्धि भी हासिल कर लेगा। वहीं, दुहाई डिपो स्टेशन पर स्थापित सोलर पॉवर प्लांट में 320 सौर पैनल हैं, जिनकी क्षमता 108 किलोवाट होगी। इन तीनों सोलर पॉवर प्लांट से प्रति वर्ष कुल लगभग 1600 टन कार्बन डाई- ऑक्साइड उत्सर्जन कम होने की उम्मीद है।
एनसीआरटीसी ने कहा कि ये सौर पहल, 2021 में अपनाई गई इसकी सौर नीति के अनुरूप हैं, जिसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में स्टेशनों, डिपो और अन्य सुविधाओं में लगभग 11 मेगावाट की इन-हाउस सौर ऊर्जा उत्पन्न करके नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी को बढ़ाना है।