राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सरकार ने वायु गुणवत्‍ता के खराब स्‍तर को देखते हुए निर्माण और तोड-फोड के कार्यों पर रोक लगाई

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सरकार ने वायु गुणवत्‍ता के खराब स्‍तर को देखते हुए निर्माण और तोड-फोड के कार्यों पर रोक लगाई

केंद्र ने वायु गुणवत्‍ता के खराब स्‍तर को देखते हुए राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र निर्माण और तोड-फोड कार्यों पर रोक लगाई है। इसके अतिरिक्‍त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) का तीसरा चरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

यह निर्णय केन्‍द्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने आज एक आपातकालीन बैठक में लिया। हालांकि आयोग ने रेल, मेट्रो हवाई अड्डे से सम्बंधित निर्माण गतिविधियों पर कोई रोक नहीं लगाई है ।

इस बीच, साल के अंतिम दिन राजधानी की हवा फिर बेहद खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की गई। राजधानी का आज औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) स्तर 369 के पार दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।

Related posts

Leave a Comment