राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के धौलपुर जिले में कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले का संज्ञान लिया

राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के धौलपुर जिले में एक 26 वर्ष की महिला के साथ बंदूक की नोक पर कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने एक ट्वीट संदेश में जानकारी दी कि उसकी अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है। आयोग ने इस मामले की समयबद्ध तरीके से जांच, पीड़ित को सुरक्षा देने और सात दिन के भीतर की गई कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने की मांग की है।

NCW has also sought a time-bound investigation in the matter and for providing security to the victim. Action taken must be intimated to the Commission within 7 days. @smritiirani

— NCW (@NCWIndia) March 19, 2022

Related posts

Leave a Comment