राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तमिलनाडु और उत्तराखंड में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। नगालैंड के राज्यपाल आर एन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। पंजाब के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का नियमित राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी को नियमित व्यवस्था होने तक नगालैंड के राज्यपाल का कार्य भी सौंपा गया है।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...