राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिन की यात्रा पर आज हिमाचल प्रदेश पहुंचे। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्यमंत्रियों और बडी संख्या में वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति, हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कल राज्य विधानसभा में एक दिवसीय विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी के बाद राज्य विधानसभा को संबोधित करने वाले तीसरे राष्ट्रपति होंगे। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा है कि 73 से अधिक पूर्व सांसदों और विधायकों ने इस मेगा इवेंट का हिस्सा बनने के लिए अपनी सहमति दी है। राष्ट्रपति शनिवार को राष्ट्र लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी शिमला में भारतीय लेखा परीक्षा एवं सेवा के अधिकारियों के व्यवसायिक प्रशिक्षण के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...