उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार वर्षा हो रही

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार वर्षा हो रही

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार वर्षा हो रही है। लगातार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

देश के अन्‍य उत्‍तरी हिस्‍सों में आज श्रीनगर, जम्‍मू, लेह, गिलगित और मुजफ्फराबाद में आसमान साफ रहेगा। चार महानगरों दिल्‍ली, मुम्बई, चेन्नई और कोलकाता में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। मुम्बई और चेन्नई में हल्की वर्षा होने की संभावना है। दिल्ली में वर्षा और कोलकाता में बौछारे पड सकती है।

देश के पूर्वोत्‍तर क्षेत्र- गुवाहाटी, इम्‍फाल, शिलंग, कोहिमा, ईटानगर, गंगटोक, आइजोल और अगरतला में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। आइजोल में वर्षा होने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment