राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद-उल-फित्र पर बधाई दी है। ईद उल फित्र का त्योहार आज देशभर में आस्था और उल्लास से मनाया जा रहा है। रमजान के एक महीने के रोजे के बाद ईद की खुशियां आती हैं। कोविड महामारी के कारण दो वर्ष के अंतराल के बाद ईदगाहों और मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा की जा रही है।
दिल्ली में जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में ईद की सामूहिक नमाज का आयोजन किया गया है। खाडी देशों में ईद कल मनाई गई।
जम्मू-कश्मीर में ईद हर्षोउल्लास से मनाई जा रही है। कश्मीर घाटी में आज ईद उल फितर का त्यौहार धार्मिक उत्साह और हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार पवित्र रमज़ान के उपवास महीने की समाप्ति पर मनाया जाता है और लोग ईश्वर का धन्यवाद प्रार्थना व्यक्त करते हैं। इस बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर नागरिकों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार सभी को एक दयालु, सामंजस्यपूर्ण, शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आशा व्यक्त है कि की शुभ दिन आपसी सद्भावना को मजबूत करता है और हममें जम्मू-कश्मीर की समन्वित संस्कृति में एकता और गर्व की भावना पैदा करता है।