राष्‍ट्रपति मुर्मू आज से पश्चिम बंगाल की दो दिन की यात्रा पर

राष्‍ट्रपति मुर्मू आज से पश्चिम बंगाल की दो दिन की यात्रा पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से पश्चिम बंगाल की दो दिन की यात्रा पर रहेगी। राष्ट्रपति मुर्मु आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कोलकाता में नेताजी भवन जाएंगी। इसके बाद, वह गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जोरासांको ठाकुरबाड़ी – रवींद्रनाथ टैगोर के घर जाएंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु कल बेलूर मठ का दौरा करेंगी। वह कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के समारोह में भी शामिल होंगी। बाद में, राष्ट्रपति शांति निकेतन जाएंगी, जहां वह विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

Related posts

Leave a Comment