राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्‍कार में भाग लेंगी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्‍कार आज दोपहर बाद लंदन में वेस्‍ट मिंस्‍टर अब्‍बे में किया जाएगा।

राष्‍ट्रपति मुर्मु कल लंदन में वेस्‍ट मिंस्‍टर हॉल गई, जहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर को रखा गया है। राष्‍ट्रपति ने अपनी ओर से तथा भारत की जनता की ओर से क्‍वीन एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

ब्रिटेन की महारानी और राष्‍ट्रमंडल देशों की प्रमुख क्‍वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने 96वें वर्ष की उम्र में आठ सितम्‍बर को अंतिम सांस ली थी।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपना शोक व्‍यक्‍त किया था।

Related posts

Leave a Comment