राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 से 11 फरवरी तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 से 11 फरवरी, 2023 तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी।

राष्ट्रपति 10 फरवरी, 2023 को भुवनेश्वर में ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस समारोह की शोभा बढ़ायेंगी। उसी दिन, वह भुवनेश्वर स्थित रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति 11 फरवरी, 2023 को कटक के आईसीएआर-राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस का उद्घाटन करेंगी।

Related posts

Leave a Comment