राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- भारत और मॉरिशस के संबंध पिछले दशकों में सशक्‍त हुए हैं और इसमें कई गुना वृद्धि हुई है

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- भारत और मॉरिशस के संबंध पिछले दशकों में सशक्‍त हुए हैं और इसमें कई गुना वृद्धि हुई है

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारत द्विपक्षीय संबंधों को और सशक्‍त बनाने के लिए मॉरिशस में कई नई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने की विचार कर रहा है। मॉरिशस के पोर्ट लुईस में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि मॉरिशस लोकतंत्र, विविधता, अनेकता और विकास का उज्‍ज्‍वल उदाहरण है। भारत और मॉरिशस की संयुक्‍त पहलों की प्रशंसा करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत एक विकसित राष्‍ट्र बनने की दिशा में आगे बढ रहा है। अपने संबोधन के दौरान राष्‍ट्रपति मुर्मु ने मॉरिशस के विकास में अनुबंधित श्रमिकों के योगदान को भी याद किया।

आप सबको यह बताते हुए अत्‍यंत प्रसन्‍नता हो रही है कि भारत सरकार ने एक विशेष प्रावधान को मंजूरी दी है। इसके तहत आज भारतीय मूल के सातवीं पीढी के मॉरिशस के नागरिक भी ओवरसीज स‍िटिजन ऑफ इंडिया यानी ओसीआई कार्ड के पात्र होंगे। इससे कई युवा मॉरिशसवासी भी भारत के प्रवासी नागरिक बन सकेंगे और उन्‍हें अपने पूर्वजों की भूमि के साथ पुन: जुडने का अवसर मिलेगा।

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द कुमार जगनौथ ने एक कार्यक्रम में भारत और मॉरिशस के बीच निकटतम संबंधों के महत्‍व का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि भारत और मॉरिशस के संबंधों में मजबूती आने के कारण मॉरिशस के लोगों को लाभ हुआ है। उन्‍होंने कहा कि भारत और मॉरिशस के सहयोग बढकर नए क्षेत्रों तक पहुंच चुके हैं। राष्‍ट्रपति आज कई कार्यक्रम में शामिल होंगी।

अपनी आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मॉरीशस विश्वविद्यालय में यहां के युवाओं, भारतीय प्रवासियों के सदस्यों और महात्मा गांधी संस्थान में भारतीय समुदायों को संबोधित करेंगी। वह एबेने मेट्रो स्टेशन से मेट्रो की सवारी भी करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

Related posts

Leave a Comment