राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से पांच नवंबर तक नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से पांच नवंबर तक नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से पांच नवंबर तक नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम का दौरा करेंगी। आज राष्ट्रपति नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगी। राष्ट्रपति के सम्मान में नगालैंड सरकार कोहिमा में इसकी मेजबानी करेगी। इस अवसर पर वे राज्य में शिक्षा और अवंसरचना से सम्बंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी।

कल राष्ट्रपति कोहिमा युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और उसके बाद वे किगवेमा गांव का दौरा करेंगी। गांव में वे ग्रामीण परिषद और स्वसहायता समूहों के सदस्यों से बातचीत करेंगी। उसी दिन वे अइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी। वे मिजोरम में शिक्षा सम्बंधी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगी। शाम को राष्ट्रपति अइजोल के राजभवन में अपने सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगी, जिसकी मेजबानी मिजोरम सरकार करेगी।

चार नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति अइजोल में मिजोरम विधान सभा के सदस्यों को सम्बोधित करेंगी। उसी दिन वे एक नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगी। समारोह की मेजबानी राष्ट्रपति के सम्मान में मिजोरम सरकार कर रही है। राष्ट्रपति केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी।

पांच नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति दिल्ली लौटने से पहले रवंगला में तथागत त्सल पर अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने वाली महिलाओं और स्वसहायता समूहों के सदस्यों से बातचीत करेंगी।

Related posts

Leave a Comment