राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया; “‘हिन्द की चादर’ गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। गुरु तेग बहादुर जी साहस, त्याग और बलिदान के प्रतीक थे। उन्होंने धर्म और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनका जीवन और शिक्षाएं सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “मैं श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके साहस और सिद्धांतों के साथ-साथ आदर्शों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए पूरी दुनिया में उनकी प्रशंसा की जाती है। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के सामने झुकने से इनकार कर दिया। उनकी शिक्षाएँ हमें आज भी प्रेरित करती हैं।”

Related posts

Leave a Comment