राष्ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी

होली का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने होली की पूर्व संध्‍या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि होली हर्षोल्‍लास और खुशियों का त्‍योहार है, जो लोगों में आशा और उत्‍साह की भावना जगाता है। उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि रंगों का यह त्‍योहार प्रत्‍येक व्‍यक्ति को प्‍यार के बंधन में बंधने और बसंत के स्‍वागत का संदेश देता है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आशा व्‍यक्‍त की है कि होली जीवन में नई ऊर्जा और उत्‍साह का संचार करेगी।

Related posts

Leave a Comment