राजस्थान में शनिवार रात उदयपुर में रेल पटरी पर हुए विस्फोट की जांच जारी

राजस्थान में शनिवार रात उदयपुर में रेल पटरी पर हुए विस्फोट की जांच जारी

राजस्थान में शनिवार रात उदयपुर में रेल पटरी पर हुए विस्फोट की जांच सभी कोणों से की जा रही है। विस्फोट के कुछ देर बाद ही असारवा-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन इस पटरी से गुजरने वाली थी। अधिकारियों ने बताया कि केवड़ा की नाल के निकट ओढ़ा पुलिया की रेल पटरियों को उड़ाने के इरादे से विस्फोट किया गया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आतंकरोधी बल, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण और रेलवे सुरक्षा बल की टीमें घटना की जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।

Related posts

Leave a Comment