राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज से जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर जिलों में गरज के साथ बारिश

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज से जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर जिलों में गरज के साथ बारिश

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज से जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर जिलों में गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जोधपुर और बीकानेर में कल भी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं अजमेर, जयपुर और भरतपुर में कल तथा बृहस्‍पतिवार को दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। अगले चौबीस घंटे में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। राज्‍य में आज दिन का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Related posts

Leave a Comment