राजस्‍थान में डॉक्‍टरों के इंतजार में अस्‍पतालों में मरीजों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पडा

राजस्‍थान में स्‍वास्‍थ्‍य अधिकार विधेयक के खिलाफ निजी अस्‍पतालों की जारी हडताल में सरकारी चिकित्सकों के शामिल होने से स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं ठप हो गई हैं। डॉक्‍टरों के इंतजार में अस्‍पतालों में मरीजों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पडा। हालांकि, सरकारी चिकित्‍सा कॉलेजों में आपात सेवाएं और आईसीयू में कामकाज जारी रहा। इसके बावजूद ओपीडी और आईपीडी में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पडा। हजारों ऑपरेशन स्‍थगित कर दिए गए।

Related posts

Leave a Comment