राजस्थान में जयपुर और जोधपुर के बीच विमान सेवा की शुरुआत, नागर विमानन मंत्री ने किया उद्घाटन

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज राजस्थान में जयपुर और जोधपुर के बीच विमान सेवा की शुरूआत की। इसका संचालन इंडिगो करेगी। यह उड़ान सप्ताह में चार बार संचालित होगी। वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से उद्घाटन करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राजस्थान के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच विमान सेवा की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व में घरेलू विमानन के क्षेत्र में तीसरा तथा संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमानन में सातवें स्थान पर है।

राजस्थान में हवाई अड्डों पर बुनियादी सुविधाओं का उल्लेख करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जोधपुर में विमान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक नई बिल्डिंग का शीघ्र ही उद्घाटन किया जाएगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पांच सौ करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले टर्मिनल के शुरू होने से एक हजार विमान यात्रियों की क्षमता हो जायेगी। इससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।

Related posts

Leave a Comment