IPL में रविवार को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम प्लेऑफ में पहुंच गई। राजस्थान ने वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए एक भी अर्धशतक नहीं लगा राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 38 रन, जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों में 32 और दासुन शनाका ने 29 रन की पारी खेली। आखिर में रवींद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर ने तेजी से रन जोड़कर स्कोर 200 के पार पहुंचाया। मुंबई की ओर से दीपक चाहर और शार्दूल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और कॉर्बिन बॉश को 1-1 सफलता मिली। मैच का स्कोरबोर्ड प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस : रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोहित शर्मा। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा।
राजस्थान IPL के प्लेऑफ में पहुंची:सीजन की टॉप-4 टीमें तय; मुंबई 30 रन से हारी, आर्चर ने 3 विकेट लिए
