रमज़ान का पवित्र महीना आज से पूरे देश में शुरू हो गया है। रमज़ान इस्लामी चंद्र कैलेंडर का नौवां महीना है और ईद-उल-फितर के समापन पर मनाया जाता है। खाड़ी देशों में आज रमज़ान का दूसरा दिन है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को रमजान की शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी को रमजान की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “सभी को रमजान की शुभकामनाएं। यह पवित्र महीना सभी के जीवन में खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।”