रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 27 दिसंबर को BRO बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 27 दिसंबर को BRO बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को अट्ठाईस विभिन्न सीमा सड़क संगठन – बी आर ओ, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनकी लागत सात सौ करोड़ रुपये से अधिक की होगी। इन 28 परियोजनाओं में से चार केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में, आठ लद्दाख में, दो राजस्थान में और तीन-तीन पंजाब और उत्तराखंड में हैं। इन नई परियोजनाओं के साथ बी आर ओ इस वर्ष में 103 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करेगा।

इन नई परियोजनाओं में रणनीतिक दुर्बुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड की विभिन्‍न जगहों पर पांच पुल हैं तथा रामबन ओल्ड एलाइनमेंट पर 240 फीट झूला सस्पेंशन ब्रिज और लद्दाख में डी बी ओ के करीब दूरस्थ स्थान पर एक टेलीमेडिसिन नोड शामिल हैं।

14000 फीट की ऊंचाई पर डी एस – डी बी ओ रोड पर लद्दाख में बने पुल रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। वे महत्वपूर्ण गलवान घाटी सहित काराकोरम रेंज व लद्दाख के अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों, भारी उपकरणों और मशीनीकृत वाहनों को तुरंत उपलब्‍ध कराने में सहायक होंगे।

Related posts

Leave a Comment