रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तमिलनाडु में चक्रवात मिग जोम से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तमिलनाडु में चक्रवात मिग जोम से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु के चक्रवात मिग-जोम से प्रभावित बाढ़ क्षेत्रों का आज हवाई दौरा करेंगे। इस दौरान उनके साथ तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेनारासु और तमिलनाडु के मुख्य सचिव भी होंगे।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉक्टर एल. मुरुगन भी रक्षा मंत्री के साथ रहेंगे। हवाई दौरे के बाद रक्षा मंत्री तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के साथ बैठक करेंगे और विभिन्न एजेंसियों द्वारा किये जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

Related posts

Leave a Comment