रक्षा मंत्री ने रक्षा लेखा विभाग से वित्‍तीय संसाधनों का सूझबूझ से इस्‍तेमाल करने का आग्रह किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा लेखा विभाग से वित्‍तीय साधनों का सूझबूझ से इस्‍तेमाल सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि निर्णय लेने की प्रक्रिया पारदर्शी बने और उसमें तेजी आए। नई दिल्‍ली में रक्षा लेखा विभाग के नियंत्रकों के सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि विभाग को आईटी क्षमताओं, वित्‍तीय जानकारी और अन्‍य मुख्‍य क्षेत्रों के बारे में सुधार प्रक्रिया अपनानी चाहिए। उन्‍होंने आंतरिक सतर्कता व्‍यवस्‍था को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। उन्‍होंने यह भी कहा कि सैनिकों, पेंशनरों और अन्‍य पक्षों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment