रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि घरेलू निर्माताओं से रक्षा उपकरणों की खरीद वर्ष 2023-24 के कुल पूंजीगत व्यय से 75 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बेंगलुरु में एयरो इंडिया के बंधन और समापन समारोह में कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम है और रक्षा उद्योग पर सरकार और समाज का भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर भारतीय रक्षा उद्योग को आगे ले जाना है तो उत्पादों की घरेलू मांग सुनिश्चित करना जरूरी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि एयरो इंडिया 2023 के दौरान भारतीय रक्षा उद्योग को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया ने पूरी दुनिया को दिखाया है कि नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र दुनिया के अग्रणी देशों के रक्षा क्षेत्र के साथ तालमेल बिठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
रक्षा उद्योग पर सरकार और समाज का भरोसा बढ़ रहा है: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह