उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराध जगत से राजनीति में आए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल-एसआईटी का गठन किया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक आर के विश्वकर्मा के आदेश के बाद प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया। अपर पुलिस आयुक्त सतीश चन्द्र की अध्यक्षता वाले जांच दल के अन्य सदस्यों में ए.सी.पी कोतवाली सत्येंद्र प्रकाश तिवारी और जांच प्रकोष्ठ के निरीक्षक ओम प्रकाश शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व सांसद और उसके भाई की हत्या की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन पहले ही करा चुके हैं। इस बीच प्रयागरज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाएं अगले दो दिन तक स्थगित रहेंगी।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...