यूजीसी विद्यार्थियों को एक साथ दो पूर्णकालिक डिग्री प्राप्‍त करने की अनुमति देने जा रहा है

यूजीसी विद्यार्थियों को एक साथ दो पूर्णकालिक डिग्री प्राप्‍त करने की अनुमति देने जा रहा है

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-यू.जी.सी. विद्यार्थियों को एक साथ दो पूर्णकालिक डिग्री प्राप्‍त करने की अनुमति देने जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने कल वर्चुअल माध्‍यम से मीडिया को सम्‍बोधित करते हुए यह जानकारी दी।

प्रोफेसर कुमार ने कहा कि विद्यार्थी एक ही विश्वविद्यालय या अलग-अलग विश्वविद्यालयों से एक साथ नियमित या ऑनलाइन मोड पर दो शैक्षणिक पाठ्यक्रम कर सकते हैं।

प्रोफेसर कुमार ने कहा कि देशभर में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग इसे लागू करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दिशा-निर्देश जल्द ही लागू होंगे।

शिक्षाविद संत चौधरी ने कहा कि यूजीसी के इस निर्णय से सभी विद्यार्थियों को लाभ होगा।

छात्र छत्राओं के लिए एक बहुत ही महत्‍वपूर्ण योगदान यूजीसी के तरफ से मिला है कि एक साथ कोई भी छात्र-छात्राएं दो कोर्स कर सकते हैं। इस तरह का डिमांड बहुत पहले से चलता आ रहा था लेकिन जो स्‍वीक़ृत यूजीसी ने दिया है, मैं समझता हूं इससे छात्र-छात्रओं को ज्‍यादा ऑपरच्‍युनिटी मिलेगी। जिससे की छात्र-छात्राएं आपने जीवन में ज्‍यादा लाभ उठा पायेंगे। ये बहुत अच्‍छा डिसीजन है और इससे छात्र-छात्राए काफी लाभांवित होंगे।

Related posts

Leave a Comment