वर्ष का चौथा और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमरीकन ओपन टेनिस आज न्यूयॉर्क में शुरू होगा। प्रतियोगिता के पहले दिन आज पिछले विजेता और शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव का सामना पहले दौर में रूसी मूल के अमरीकी खिलाड़ी स्टीफन कोज़लोव से होगा।
पुरुष वर्ग में विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी राफेल नडाल और महिला वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्विएतेक के मुकाबले दूसरे दिन होंगे।
