म्‍यांमार में चक्रवाती तूफान मोका के कारण सितवे के निकट पश्चिमी तटवर्तीय क्षेत्र में टेलिकॉम टॉवर के गिर जाने से रखाईन प्रांत में संचार सेवाएं अवरूद्ध

म्‍यांमार में चक्रवाती तूफान मोका के कारण सितवे के निकट पश्चिमी तटवर्तीय क्षेत्र में टेलिकॉम टॉवर के गिर जाने से रखाईन प्रांत में संचार सेवाएं अवरूद्ध

म्‍यांमार में चक्रवाती तूफान मोखा के कारण सितवे के निकट पश्चिमी तटवर्तीय क्षेत्र में टेलिकॉम टॉवर के गिर जाने से रखाईन प्रांत में संचार सेवाएं अवरूद्ध हो गई हैं। परिणाम स्‍वरूप सितवे, क्‍याकतउ, मांगदाउ, मिनबि‍या और उतरी रखाईन के अन्‍य क्षेत्रों में मोबाइल सम्‍पर्क समाप्‍त हो गया। भारी वर्षा के साथ-साथ अनेक जगहों पर भवनों और पेड-पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। कई स्‍थानों पर भूस्‍खलन और बाढ की स्थिति से निपटने के लिए सरकारी अधकारी लगे हुए हैं।

म्‍यांमार में मानवीय मामलों में समन्‍वय से संबंधित संयुक्‍त राष्‍ट्र कार्यालय ने बताया है कि रखाईन में एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचा दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान रखाईन के तटवर्तीय क्षेत्रों में प्रति घंटे 120 मील की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

Related posts

Leave a Comment