जयपुर: मौसम विभाग ने आज राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने मौसम की स्थिति पर कहा, “राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 3 से 7 डिग्री से ऊपर है। पिछले 24 घंटे में बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फिलहाल पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है और दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान में हीटवेव का यह दौर अगले 3-4 दिन तक जारी रहेगा।”
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...