मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र के मुम्‍बई, कोंकण और तटीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में अतिवृष्टि की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने कोंकण, तटीय क्षेत्र और मुंबई क्षेत्र के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के आधार पर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई नगर निगम नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की। उन्‍होंने ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर के जिला कलेक्टरों के साथ तत्‍काल एहतियाती उपायों पर विचार-विमर्श किया।

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन के बीच कोकण सहित तटीय क्षेत्र और मुंबई मॉनसून के आगमन और तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए इन इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय अधिकारियों को बैठक बुलाकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोविड सहित किसी भी प्रकार के रोगी की देखभाल में कोई बाधा उतपन्‍न न हो। मुख्‍यमंत्री ने पुलिस और अन्य एजेंसियों को मुंबई में यातायात अवरोधों को दूर करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।

Related posts

Leave a Comment