मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र के छह जिलों के लिए भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र के छह जिलों के लिए भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्‍ट्र में छह जिलों – थाणे, रायगढ़, रत्‍नागिरी, नासिक, पुणे और सतारा जिलों में आज भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका बताते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मुंबई शहर के लिए भी भारी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में तेज बारिश जारी रहेगी। अगले कुछ दिनों में महाराष्‍ट्र में वर्षा और तेज होने की संभावना है।

मुंबई में कल से 16.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। भारी वर्षा के बीच भायखला में एक पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मुंबई में जगह-जगह पानी भरने से अनेक क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हुआ है। भारी वर्षा के कारण झीलों का जल स्‍तर बढ़ गया है। बृहन मुंबई नगरपालिका के अनुसार सभी सातों झीलों में जलस्‍तर आठ दशमलव नौ चार प्रतिशत है।

Related posts

Leave a Comment