मौसम विभाग ने कहा कि मध्य भारत में वर्षा जारी रहेगी। आज कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज वर्षा होगी। मौसम विभाग ने आज से बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा सहित पूर्वी भारत में तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में तेज से बहुत तेज वर्षा हो सकती है। विभाग ने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी के क्षेत्र के कई हिस्सों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है, उधर पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस महीने की 31 तारीख तक इसी तरह का मौसम रहने के आसार है।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...