मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ भागों में ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में रात में और सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तरी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने का अनुमान व्यक्त किया है।
