भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी में उठा चक्रवात आज एक दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा और फिर इसके चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है। एक बयान में बताया गया है कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास के दक्षिण अंडमान सागर पर केन्द्रित है।
मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात के प्रभाव से अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है, साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज से बहुत तेज वर्षा होने की संभावना है।
मौसम की स्थिति को देखते हुए तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थानीय आपदा बचाव दल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। खराब मौसम के कारण मछुआरों को 11 मई तक समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास आज से 12 मई के बीच पर्यटन तथा अपतटीय गतिविधियों को नियंत्रित करने की सलाह जारी की गई है।
साउथ ईस्ट बंगाल, अंडमान एरिया में कंडीशन रफ-टफ है। विंड स्पीड 42-50 पर आवर चल रहा है। इसलिए हम ये वार्निंग दी है कि कोई फीशरमैन साउथ-ईस्ट बे ऑफ बंगाल और साउथ अंडमान सी को नहीं जाना चाहिए। इसके साथ-साथ 9 तारीख से जो सेक्ट्रल बे ऑफ बंगाल है वहां भी डिस्ट्रब होगा, जो अंडमान को आईलैंड है वहां भी हैवी रैन फॉल हो सकता है।