भारत मौसम विभाग ने कहा कि मध्य भारत में वर्षा जारी रहेगी। आज कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज वर्षा होगी। मौसम विभाग ने आज से बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा सहित पूर्वी भारत में तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में तेज से बहुत तेज वर्षा हो सकती है। विभाग ने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी के क्षेत्र के कई हिस्सों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है, उधर पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस महीने की 31 तारीख तक इसी तरह का मौसम रहने के आसार है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...