मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले पांच दिन में तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले पांच दिन में तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। इस दौरान गोवा, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भी तेज वर्षा के आसार है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन में देश के शेष हिस्सों, राजस्थान और हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ सकता है।

· मध्य भारत और आसपास के दक्षिण प्रायद्वीपीय और पूर्वी भारत के अधिकांश क्षेत्रों और पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 30, 2023

Related posts

Leave a Comment