ओडिशा में, बंगाल की खाड़ी के उत्तर में केंद्रित कम दबाव के कारण राज्य के उत्तरी क्षेत्र के कई हिस्सों में लगातार वर्षा हो रही है। भुवनेश्वर में मौसम विभाग ने आज से राज्य में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। अगले चार दिनों तक उत्तरी जिलों के कई क्षेत्रों में तेज बारिश जारी रहने की उम्मीद जताई है। अगले महीने की 2 तारीख तक तेज से बहुत तेज बारिश की संभावना के मद्देनजर ओडिशा के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्रपाड़ा, ढेंकनाल और जगतसिंहपुर जिलों में ऑरेंज जबकि राज्य के 20 अन्य जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया। ओडिशा के कई क्षेत्रों में अगले 72 घंटों में अत्यधिक बारिश होने की आसार है। राज्य के कुछ तटीय इलाकों में भी तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश होने के कारण ओडिशा में कई स्थानों पर जलभराव की आशंका है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...