ओडिशा के कई भागों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगमन के बाद बारिश हो रही है। भुवनेश्वर मौसम विभाग ने आज से अगले चार दिनों तक राज्य में बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। पिछले कुछ दिनों से चल रही उमस की स्थिति से इस बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। भुवनेश्वर मौसम विभाग ने गजपति, गंजम, रायगढ, कोरापुट, मलकानगिरी, कंधमाल और नवरंगपुर के एक या दो स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने बृहस्पतिवार तक राज्य में गरज के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने ओडिशा के 18 जिलों में बृहस्पतिवार तक यलो अलर्ट जारी किया