मौसम विभाग ने उत्तर भारत में घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया

उत्तर भारत में प्रचण्‍ड शीत लहर चल रही है। राजधानी दिल्‍ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और उत्तर प्रदेश तथा राजस्‍थान और उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश में अगले दो दिनों तक कुछ जगहों पर बहुत घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

जम्‍मू-कश्‍मीर और उत्‍तराखंड में भी कुछ जगहों पर घने कोहरे की आशंका है।

दिल्‍ली में तापमान 9.4 °C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दिन भर आसमान साफ रहेगा। हालांकि दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्‍ता बहुत खराब श्रेणी में बनी रहेगी। केन्‍द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 7 बजे दिल्‍ली में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 372 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और लक्षद्वीप में अगले चार दिनों तक हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का भी पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है।

Related posts

Leave a Comment