मौसम विभाग ने उत्तर भारत में शीत लहर जारी रहने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में शीत लहर जारी रहने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में शीत लहर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में कल तक रात और सुबह के घना कोहरा छाए रहने की आशंका व्‍यक्‍त की है।

आज सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर के राज्यों में कल तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। अगले 2 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

Related posts

Leave a Comment