मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों तक शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों तक शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने देश के उत्तर पश्चिम भाग में अगले 24 घंटों के दौरान भी शीत लहर जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर जारी रहेगी। अगले 24 घंटों में उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है।

Related posts

Leave a Comment